CLASS 1 KAHO KAHANI (Dated: 27-11-2025)

कक्षा 1 के छात्रों के लिए "कहो कहानी" प्रतियोगिता (storytelling competition) 27-11-2025 को आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह प्रतियोगिता बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण जीवन कौशल और नैतिक शिक्षा प्रदान करने का एक प्रभावी तरीका है। साथ ही नन्ही उम्र में ही मंच अभिव्यक्ति का मौका उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। बच्चों ने अच्छी तरह पूरी दृढ़ता और साहस से अपनी कहानी प्रस्तुत की। उनका प्रयत्न वास्तव में सराहनीय है।