Class 1 Puppet Story (Dated: 21-02-2026)

कक्षा 1 के छात्रों के लिए पपेटसे कहानी आयोजित की गई थी। कठपुतली कहानी (Puppet Story) नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक रोचक, आनंददायक और रचनात्मक गतिविधि रही। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में भाषाकौशल, आत्मविश्वास और कल्पनाशक्तिका विकास करना था। बच्चोंनेबड़ेउत्साहकेसाथपपेट (कठपुतली) बनानेकाकार्यकिया, जो बहुत ही सुंदर और आकर्षक रहा। रंग-बिरंगी कठपुतलियों ने बच्चों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया और वे पूरे समय सक्रिय रूप से जुड़े रहे। बच्चोंने अपनी-अपनी कठपुतलियों के माध्यमसे कहानी को प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को अपने विचार व्यक्त क रने का अवसर दिया गया, जिससे उनकी सोच को सही दिशा मिली और वे आत्मविश्वास के साथ बोल सके। इस गतिविधि ने उनके बोलने, सुनने और समझने की क्षमता को मजबूत किया। पपेट से कहानी बताने से बच्चों में उत्सुकता और एकाग्रता बढ़ती है और बच्चे आसानी से कहानी को याद कर लेते हैं। यह गतिविधि न केवल शिक्षा प्रदर ही, बल्कि बच्चों के लिए अत्यंत आनंददायक और यादगार अनुभव भी साबित हुई।