Class 7 IH वाद-विवाद प्रतियोगिता (Dated: 06-12-2025)
वाद विवाद के द्वारा बच्चों की तार्किक क्षमता का विकास होत है और हर एक पहलू पर अपने विचार प्रस्तुत करने में
क्षमता में विकास होता है। इस गतिविधि के द्वारा बच्चे कई महत्वपूर्ण कौशल भी सीखते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख
कौशल हैं: संचार कौशल, तर्क और विश्लेषण,आत्मविश्वास, सहानुभूति और समझ, समय प्रबंधन और संगठन, समूह कार्य और
सहयोग एवं आलोचनात्मक सोच |
इन कौशलों का विकास बच्चों को न केवल शैक्षिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भी लाभ पहुँचाता है।
इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए
कक्षा ७ में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें छात्रों ने अलग अलग विषयों पर जानकारी एकत्रित
की और अपने विरोधी समूह के सामने तर्क प्रस्तुत किए और कई सवालों के जवाब भी मांगें। बच्चों का उत्साह एवं
भागीदारी प्रशंसनीय था।