Janmashtami Celebration Visma 2026 (Dated: 03-09-2026)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व्रजभूमि में व्रज जैसा उल्लास! दिनांक 3 सितंबर को व्रजभूमि इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा अंतर-सदनीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता, जो प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी एक बेहद रोमांचक अनुभव रहा। पूरा विद्यालय परिसर "गोविंदा आला रे आला, मटकी संभाल व्रजबाला" के जयघोष और अपने-अपने हाउस के लिए जोरदार Cheers से गूंज उठा, और चारों ओर त्योहार की मस्ती छा गई। इसके पश्चात हुई भव्य गरबा प्रस्तुति ने उत्सव में चार चांद लगा दिए, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं राधा-कृष्ण की दिव्य रासलीला धरती पर उतर आई हो। कार्यक्रम का समापन मटकी फोड़ और गरबा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हाउस को पुरस्कृत कर किया गया। व्रजभूमि के इस दिव्य जन्माष्टमी उत्सव की झलकियों के माध्यम से इस अलौकिक आनंद का अनुभव करें।
click here to access more photographs